भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सारी दुनिया में अपने गानों की वजह जानी जाती हैं। रोजाना भोजपुरी के धमाकेदार गाने रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा रहे हैं। वहीं बेबी काजल का नया गाना 'ऐ दीदी देवरा तोर' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि बेबी काजल ने इस गाने को नहीं गाया बल्कि वह वीडियो में डांस करती नजर आई हैं। उनके डांस को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है।
गाने में बेबी काजल बड़ी बहन से कहती दिख रही हैं कि वह अपने देवर से उनकी शादी करवा दे। गाने को दर्शकों का बेहद पसंद कर रहे है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बेबी काजल को हाल में ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के साथ काम करने का मौका मिला है। वह इससे पहले भी अपने गाने इस कंपनी के यूट्यूब चैनल जारी करवा चुकी हैं।
इस गाने को सिंगर खुशबू तिवारी ने गाया है। खुशबू तिवारी की भोजपुरी दर्शकों के बीच में एक लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। रत्नाकर कुमार गाने के निर्माता हैं। जबकि इसका निर्देशक आर्यन देव ने किया है। इस गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं।