फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं मोनालिसा, एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अंदाज में लूटा फैंस का दिल

Sat, 23 Jul 2022 02:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में फैंस को घायल करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा सजधज कर अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं।
विज्ञापन
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब देश भर में लोकप्रिय हो चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी फिल्म जगत के इन्हीं कलाकारों में से एक हैं अभिनेत्री मोनालिसा, जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में फैंस को घायल करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा सजधज कर अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेडिशनल लुक  में नजर आ रही अभिनेत्री फोटोशूट के लिए पोज देती भी दिख रही हैं। उनका यह अंदाज देख फैन्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में मोनालिसा ट्यूब ब्लाउज के साथ रेड कलर की शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं। 
 

 

विज्ञापन

वीडियो में मोनालिसा के माथे पर बड़ा-सा टीका, कानों में बड़े-बड़े झुमके और खुले बाल उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। साथ ही माथे पर लाल रंग की बिंदी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपना वीडियो शेयर किया हो, वह पहले भी अपने अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें