फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन का सपना होगा पूरा, कबीर खान की इस फिल्म में दीपिका के साथ आएंगे नजर!

Fri, 22 Jul 2022 10:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान की फिल्म में दिखाई देंगे और अब इस फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण में से एक अभिनेत्री के साथ कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने फैंस के बीच छाए हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने के बाद कार्तिक अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं, जिसका नाम 'शहजादा' है और इस बीच कार्तिक अपनी नई फिल्म का एलान भी कर चुके हैं, जिसे कबीर खान निर्देशित करेंगे। वहीं अब कार्तिक की इस नई फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कार्तिक की एक्ट्रेस के बारे में बताया गया है। दावा है कि कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन

दीपिका या कटरीना
दरअसल, मेकर्स कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं और इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि मेकर्स कार्तिक के अपॉजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की प्लानिंग में है। हालांकि, लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म में दीपिका या कटरीना में से किसी एक अभिनेत्री को लेना चाहते हैं। 

दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं कार्तिक
कार्तिक आर्यन ने एक बार फैन्स के बीच जाहिर किया था कि वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहते हैं। एक बार इंस्टाग्राम पर फैन ने कार्तिक से पूछा था कि क्या वह कटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं? इस सवाल पर अभिनेता ने कहा था कि उनकी जोड़ी दीपिका के साथ ज्यादा अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन 'शहजादा' की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक और कृति सेनन की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि पहले यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पिछले दिनों ही इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। यह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें