फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी के सामने पवन सिंह ने की भोजपुरी एक्ट्रेस को किस करने की कोशिश? जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 13 Oct 2022 10:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि खेसारी और पवन के बीच कभी इस तरह की बॉन्डिंग हुआ करती थी। बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच कुछ समय पहले जबरदस्त विवाद देखने को मिला था। 
विज्ञापन
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अफशा सहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस अफशा सहर हाल ही में सुर्खियों में आ गईं थीं जब उन्होंने मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कहने का एलान कर दिया था। एक्ट्रेस फिल्मों से दूर रहकर इबादत करना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अफशा दो दिग्गज भोजपुरी सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों कलाकार फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Double XL: सोनाक्षी को मिली 10 दिन में वजन कम न करने पर छुट्टी की धमकी, हुमा ने सुनाया फिल्म रिव्यू का किस्सा

यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन डांस करते-करते अचानक पवन सिंह अफशा को पकड़ लेते हैं। वीडियो में देखने से ऐसा लगता है कि वह उन्हें किस करने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। दरअसल, एक्ट्रेस के चेहरे पर कुछ लगा हुआ होता है जिसे पवन हटाते दिखते हैं। इस बीच वह कहते हुए नजर आते हैं कि छोटा एंजॉय करता है मैं केयर करता हूं। यह सुनकर एक्ट्रेस हंस पड़ती हैं वहीं वीडियो में खेसारी का पूरा ध्यान डांस पर लगा रहता है।
Thank God Diwali Trailer: 'थैंक गॉड' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज! धोती-कुर्ता पहन चित्रगुप्त बने अजय देवगन
विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि खेसारी और पवन के बीच कभी इस तरह की बॉन्डिंग हुआ करती थी। बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच कुछ समय पहले जबरदस्त विवाद देखने को मिला था। दोनों ही कलाकार अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। दोनों के फैंस के बीच भी अक्सर सोशल मीडिया पर  जुबानी जंग देखने को मिलती है।
Photos Of The Day: लहंगे में श्वेता का दिलकश अंदाज और लाल साड़ी में अप्सरा लगीं शिल्पा, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें