फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: हाथों में मेहंदी और पैरों में महावर, करवा मां का आशीर्वाद लेने को मोनालिसा ने की ये तैयारियां

Thu, 13 Oct 2022 07:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोनालिसा ने आज करवा चौथ के अवसर पर हाथों में मेहंदी-पैरों में महावर लगाए खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
मोनालिसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की हसीनाएं करवा चौथ का त्यौहार बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं और जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं अपनी तस्वीरों व वीडियोज से फैंस का दिल धड़काने वाली मोनालिसा ने भी करवा चौथ के खास दिन के लिए खास तैयारियां की हैं। जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।

विज्ञापन

 

Bold Tv Actress: कम उम्र में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आ चुकी हैं ये एक्ट्रेस, पार कर दी थीं सारे हदें

मोनालिसा ने हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी
करवा चौथ के अवसर पर मोनालिसा अपने पिया के प्यार में रंगी नजर आ रही हैं। अक्सर बोल्ड लुक में नजर आने वाली मोनालिसा ने आज पैरों में लाल महावर सजाई है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी और पैरों में आलता लगाए हुए तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि आज इन तस्वीरों में मोनालिसा ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है।

Sapna Choudhary: करवा चौथ पर पिया के प्यार में बावरी हुईं सपना, हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहने आईं नजर


विज्ञापन

साझा की मंदिर की खूबसूरत झलक
मोनालिसा ने करवा चौथ की पूजा के लिए भी पूरी तैयारियां की हैं। अभिनेत्री ने अपने घर के मंदिर की छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की है। जिसमें माता करवा और भगवान शिव व पार्वती के समक्ष करवा चौथ की पूजा की हुई देखी जा सकती है।


 

Karva Chauth 2022: आदिल दुर्रानी के नाम की मेहंदी रचा खूब इठलाईं राखी सावंत, वीडियो में दिखा रोमांटिक अंदाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें