निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर बीते कुछ वक्त से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'भीड़' कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों के पलायन की कहानी दिखाती है, जिसे लेकर कुछ विवाद भी खड़े हुए हैं। एक तरफ फिल्म का विरोध हो रहा है, दूसरी तरफ फिल्म की तारीफ भी की जा रही है। अब इस कड़ी में जाने-माने निर्देशक हंसल मेहता ने भी आने वाली फिल्म 'भीड़' की जमकर तारीफ की है।