फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' की कास्टिंग पर भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ ने तोड़ी चुप्पी, किया यह खुलासा

Mon, 04 Sep 2023 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिलहाल, संजय लीला भंसाली ने 'बैजू बावरा' की पुष्टि नहीं की है। अभी वह अपनी पहली ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' पर काम करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली ने जब से फिल्म 'बैजू बावरा' बनाने का एलान किया है, तब से फिल्म के लीड स्टार्स को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भंसाली ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को बतौर लीड साइन किया है। मगर, अब भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ ने इसे लेकर सफाई पेश की है।

विज्ञापन


अफवाहों पर नहीं दी प्रतिक्रिया
भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह ने हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'वैजू बावरा' की कास्टिंग को लेकर खबरें कोविड महामारी के वक्त से ही चल रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि उस वक्त कभी-कभी भंसाली परेशान हो जाते थे और कहते, 'यह क्या हो रहा है?' मैं नहीं समझ रहा। एक तरफ लोग अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं, और वहीं कुछ लोग हमारे ऑफिस में दिलचस्पी ले रहे हैं।' इस पर उन्होंने फिल्म निर्माता को सलाह दी थी कि चल रही बातों से न तो इनकार करना चाहिए, न स्वीकार...इसे यूं ही रहने दिया जाए।
500 Crore Ka Gadar: सनी देओल की 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री, ‘गदर 2’ ने 24वें दिन पूरा किया मैजिक नंबर
विज्ञापन


दफ्तर के लिए बना रखा है नियम
प्रेरणा ने आगे बताया कि 'बैजू बावरा' को लेकर एक दिन खबर चली कि तीन हीरो इसका हिस्सा बनेंगे। उन्होंने आगे बताया, 'अगर प्रोडक्ट और मेकर्स अच्छे हों तो प्रोजेक्ट को लेकर बज खुद ही क्रिएट हो जाता है। यही तरीका उन्होंने अपने ऑफिस में बना रखा है और संजय लीला भंसाली भी इस फिलॉसफी में यकीन रखते हैं।'
विज्ञापन

Yami Gautam: अक्षय कुमार की बदौलत मिली यामी गौतम को 'ओएमजी 2', अभिनेत्री ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

'हीरामंडी' की तैयारी में हैं व्यस्त
फिलहाल, संजय लीला भंसाली ने 'बैजू बावरा' की पुष्टि नहीं की है। अभी वह अपनी पहली ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' पर काम करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली अभी 'हीरामंडी' का सेट री-डिजाइन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत कई एक्ट्रेस नजर आएंगी। 
Nagarjuna: नागार्जुन ने विजय से पूछा एक्स बहू का हाल, ससुर के कारण फिल्म के प्रमोशन में नहीं आईं एक्ट्रेस?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें