छोटे पर्दे का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म हो गया है, लेकिन इस शो में नजर आए कंटेस्टेंट लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो के विनर एल्विश यादव से लेकर मनीषा रानी, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान सभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं, लेकिन इन सबके बीच पूजा भट्ट भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ आए दिन चिट-चैट करती नजर आती हैं। अब हाल ही मे,. पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट को ट्रोल करने वालों को लताड़ा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
महेश भट्ट को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं पूजा भट्ट
रिएलिटी टीवी शो से निकलने के बाद पूजा भट्ट अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की और अपने पिता, फिल्म निर्माता महेश भट्ट के बारे में एक गलत करने वालों की खूब क्लास ली है। पूजा की पोस्ट पर एक यूजर ने आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लिखा, महेश भट्ट ने कभी भी आपके शरीर का इस्तेमाल अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए नहीं किया? इस कमेंट को पढ़ते ही पूजा के फैंस भी आग बबूला हो गए।
Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर अनिल शर्मा ने की खुलकर बात, बोले- मास एंटरटेनर बनाना आसान काम नहीं
ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिनेत्री ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, भगवान आपको आशीर्वाद दें और आपको उस अंधी नफरत से बचाएं जो आप उगलना चाहते हैं। मेरी शुभकामनाएं है कि आप सबसे अच्छे बनो।" पूजा के इस रिप्लाई को देखकर उनके फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर मे लिखा, ‘लोगों के दिमाग में भले ही कितनी भी गंदगी भरी हो, लेकिन आपने सभी को बेहद शालीनता से जवाब दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पूजा आपका यही अंदाज आपको सबसे अलग बनाता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पूजा आप बेस्ट हैं। इसी तरह आगे बढ़ती रहिए।’
Burj Khalifa: जवान से पहले इन फिल्मों के ट्रेलर ने दुबई में बुर्ज खलीफा को किया रोशन, लिस्ट में शामिल ये नाम
बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद शुरू हुआ मामला
आपको बता दें कि पूजा के ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में जाते ही वह दर्शकों के बीच काफी विवाद का शिकार हो गई थीं। आए दिन अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।