भाग्यश्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के पति अस्पताल के बैड पर बिल्कुल ठीक बैठे हुए हैं और अपना फोन चला रहे हैं। इसके बाद सीधा उस पल को दिखाया गया है, जब हिमालय दासनी को सर्जरी के लिए ऑपरेशन रूम में ले जाया गया है। इस वीडियो में ऑपरेशन थिएटर का हाल भी दिखाया गया है। इस वीडियो के अलावा, भाग्यश्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल हैं और दोनों साथ काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: बुरी फंसीं सपना चौधरी? लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में हरियाणवी डांसर के खिलाफ तय किए आरोप
भाग्यश्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद अब हर कोई अभिनेत्री से उनके पति की तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हिमालय जी को इस हालत में देखकर बहुत दुख हुआ, लेकिन खुशी है कि उनकी सर्जरी अच्छी हुई। आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।' इसके अलावा, कई यूजर ने जल्द ठीक होने की बात भी कमेंट्स में लिखी है।