फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majid Majidi: माजिद मजीदी ने अपनी नई फिल्म के लिए मिलाया मुकेश भट्ट से हाथ? यहां जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 11 Jul 2023 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है। सूत्र के मुताबिक फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल की शुरुआत में इसके फ्लोर पर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
माजिद मजीदी, विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरानी फिल्म निर्देशक जल्द ही अपनी दूसरी हिंदी फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। चर्चा है कि इस बार वह मशहूर फिल्ममेकर मुकेश भट्ट के साथ हाथ मिला सकते हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह जल्द ही इस फिल्म को शुरू करेंगे। इससे पहले माजिद ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' बना चुके हैं। 

विज्ञापन

Hema Malini: 'हम एक घर में नहीं रहते, लेकिन हमेशा साथ हैं', धर्मेंद्र से अलग रहने पर हेमा ने तोड़ी चुप्पी

विशेष फिल्म के साथ करेंगे काम!
प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, ''दोनों की मुलाकात शनिवार (8 जुलाई) को मुंबई में विशेष फिल्म्स के ऑफिस में हुई। बैठक कुछ घंटों तक चली।” फिल्म जाहिर तौर पर मजीदी द्वारा निर्देशित और भट्ट के बेटे विशेष द्वारा निर्मित होगी। उनके पिछली फिल्मों चिल्ड्रन ऑफ हेवन और द विलो ट्री की तरह ही यह भी एक ह्यूमन ड्रामा ही होगी। सूत्र ने आगे कहा, “इसमें निश्चित रूप से वही भावनाएं होंगी जो हमने उनकी अन्य फिल्मों में देखी थीं। अब यह देखना बाकी है कि कहानी भारत पर आधारित होगी या ईरान पर।'
Horror Movies Locations: इन भूतहा फिल्मों की शूटिंग लोकेशन भी हैं हॉरर, कलाकारों को भी हुआ था खौफ का एहसास
विज्ञापन

कौन हैं माजिद मजीदी?
हालांकि, इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है। सूत्र के मुताबिक फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल की शुरुआत में इसके फ्लोर पर जाने की संभावना है। बता दें कि माजिद मजीदी ईरान के रहने वाले हैं। निर्देशक के अलावा वह निर्माता और एक्टर भी हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थिएटर समूहों में अभिनय के साथ ही की थी। इसके बाद उन्होंने तेहरान में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में अध्ययन किया। उनकी फिल्म चिल्ड्रेन ऑफ हैवन अकादमी पुरस्कार का नामांकन भी हासिल कर चुकी है।
LGM Trailer Out: एमएस धोनी के प्रोडक्शन की फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर आउट, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें