कृष्णा अक्सर किसी न किसी बहाने से गोविंदा को याद कर लेते हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गोविंद को याद किया है। इस बार उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में कृष्णा ने लिखा कि वह बचपन में अक्सर फिल्म के सेट पर मामा गोविंदा को डांस करते देखते थे।
कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन से ही डांस करना मेरा जुनून रहा है। जब मैं सेट पर अपने मामा गोविंद के साथ ट्रेवल किया करता था और उन्हें डांस करते और एक्टिंग करते हुए देखता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। और आज सेट पर वही काम करते हुए मुझे बहुत अच्छा लगता है।'
बता दें कि कृष्णा और गोविंदा अक्सर पब्लिक में एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं। दोनों के बीच शुरू हुई लड़ाई खत्म होने के नाम ही नहीं ले रही है। अक्सर दोनों एक दूसरे के बारे में बातें करते हैं। कृष्णा की बातों से लगता है कि वो मामा गोविंदा से सुलह करने के मूड में हैं। कृष्णा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में नजर आते हैं। हालांकि फिलहाल शो कुछ समय के लिए ब्रेक पर है।