फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ और बेडरूम दृश्यों से सजीं 5 बड़ी फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में रिलीज होने वाली रागिनी एमएमएस 2 अब तक की सबसे ज्यादा भुतही फिल्म होने का दावा कर रही है। इस फिल्म की खासियत यह है कि यह फिल्म डराने के साथ एक्सपोजर पर भी पूरा फोकस कर रही है।
विज्ञापन


इस फिल्म में एक्सपोज के लिए खासतौर पर सनी लियोनी को कॉस्ट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर इस बात का इशारा कर रहे हैं कि फिल्म में जितनी मात्रा में डर और उतनी ही मात्रा में एक्सपोजर भी दिखाया गया है।

रागिनी एमएमएस का विस्तार है यह फिल्म

रागिनी एमएमएस 2 के पहले रागिनी एमएमएस पहले यह कारनामा कर चुकी है। रागिनी एमएमएस एकता कपूर की प्रयोगधर्मी फिल्म थी। फिल्म में स्टारकॉस्ट लगभग न के बराबर थी।

बावजूद यह फिल्म अपने विषय, बोल्डनेस और अच्छे गानों की वजहों से चर्चाओं में आई। 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म सुप‌ाहिट रही। इस फिल्म से बिपाशा को बड़ी पहचान मिली।

फिर बिपाशा का बोल्ड एक्सपोजर

यहां बात हो रही है भट्ट कैंप की फिल्म राज 3 की। इस फिल्म में बिपाशा बसु निगेटिव किरदार में थी। फिल्म में बिपाशा के साथ एक और अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी थीं।

यहां पर इमरान हाशमी के साथ ईशा गुप्ता और बिपाशा दोनों के ही बोल्ड सीन हैं। फिल्म में जितनी मात्रा में डर है उतनी ही मात्रा में एक्सपोजर भी है।

बिपाशा के साथ एक नई लड़की

हम बात कर रहे हैं ‌भट्ट कैंप की चर्चित फिल्‍म राज की 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म आते ही चर्चित हो गई। वजह साफ थी फिल्म में डराने के साथ एक्सपोज से भरे गाने और बेडरूम सीन रखे गए थे।

फिल्म में डिनो मॉरिया के साथ बिपाशा बसु की अच्छी जोड़ी जमी। इस फिल्‍म में ‌डिनो मॉरिया और बिपाशा बसु के बीच कई बेडरूम सीन देखने को मिले।
विज्ञापन

एक और भट्ट कैंप की फिल्म

भट्ट कैंप की और फिल्म मर्डर 2 को भी इसी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। मर्डर 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जैकलीन फर्नाडींज ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म औसत रूप से सफल रही लेकिन फिल्‍म में इमरान और जैकलीन के बीच फिल्‍माए गए बोल्ड सीन दर्शकों को लंबे समय तक याद रहे। फिल्म में डर के साथ बोल्डनेस का पर्याप्त तड़का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें