फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aindrila Sharma: एंड्रिला शर्मा के पैरों पर किस करके बॉयफ्रेंड सब्यसाची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 23 Nov 2022 12:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर बंगाली अभिनेत्री एंड्रिया शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एंड्रिला शर्मा,सब्यसाची चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा ने 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से ब्रेन स्क्रोट के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं एंड्रिया ने 20 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट के बाद दम तोड़ दिया। एंड्रिला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के आखिरी दम तक उनके बॉयफ्रेंड और बंगाली अभिनेता सब्यसाची चौधरी उनके साथ रहे। वहीं, अब सब्यसाची का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एंड्रिया के पैरों को किस कर उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एंड्रिया के अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एंड्रिला का शव जमीन पर रखा हुआ है और उनके  बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी जमीन में पैरों के पास बैठे हुए हैं। फिर वह एंड्रिला के पैर छूकर उन्हें किस करते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। अपने प्यार को खो देने का दर्द सब्यसाची के चेहरे पर साफ दिख रहा है और इसके बाद वह एंड्रिला के चेहरे को निहारते नजर आ रहे हैं।

Aindrila Sharma: निधन के बाद एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, BF सब्यसाची चौधरी के लिए लिखी खास बात

एंड्रिला को सब्यसाची ने उनके आखिरी समय में बिल्कुल भी अकेले नहीं छोड़ा था। वह समय-समय पर एंड्रिला का हेल्थ अपडेट भी फैंस को देते रहते थे। वहीं, दोनों लिव इन में रहते हैं और ऐसे में एंड्रिला के चले जाने से वह पूरी तरह टूट गए हैं। खबर यह भी है कि रविवार को एंड्रिला की मौत के बाद सब्यसाची ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया है।

Bhediya Box Office Prediction: 'दृश्यम 2' को टक्कर दे पाएगी 'भेड़िया'? ओपनिंग डे पर हो सकता है इतना कलेक्शन
विज्ञापन

बता दें कि एंड्रिला लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हालांकि इलाज के बाद वह ठीक होकर काम पर भी लौट गई थीं। लेकिन अब कैंसर से जंग जीतने के बाद भी वह जिंदगी की जंग हार गईं। वहीं, अभिनेत्री के कोमा में जाने के बाद सब्यसाची ने पोस्ट कर फैंस से एंड्रिला के लिए प्रार्थना करने को कहा था। अब सब्यसाची के यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sara Khan: एक्स हसबैंड अली मर्चेंट की हरकतों से परेशान हैं सारा खान, बोलीं- वो पब्लिसिटी का भूखा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें