दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की छोटी बहन फरीदा की तबीयत खराब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, परिवार ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। वह, फरीदा के बारे में कोई जानकारी पब्लिक नहीं कर रहे हैं। लेकिन, सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से फरीदा की तबीयत काफी खराब थी। वह बीते सात दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।