इतने करोड़ रुपये में बेचा फ्लैट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सलमान खान ने यह फ्लैट करीब 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में स्थिति अपना करीब 1,318 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है।
कहां रहते हैं सलमान खान?
अभिनेता सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। एक्टर का यह अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित है। अक्सर सलमान के जन्मदिन और ईद के अवसर पर अक्सर फैंस की भीड़ यहां लगती है। सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस से मिलते हैं। सलमान खान का यह फ्लैट 1 बीएचके का है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर सलमान रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर उनके माता-पिता रहते हैं।
'बैटल ऑफ गलवां' के लिए मेहतन कर रहे सलमान
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की बात करें तो इसके लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।