फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film War 2: फिल्म ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर

Wed, 16 Jul 2025 02:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film War 2 New Poster: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ के एक-एक अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि ‘वॉर 2’ इस साल की बड़ी फिल्मों में शामिल है। अब मेकर्स ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ाने के लिए फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। 

विज्ञापन
फिल्म 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के किरदार के बीच जबरदस्त टक्कर की झलक है। इस पोस्टर पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


ऋतिक और एनटीआर का इंटेंस लुक 
‘वॉर 2’ के पोस्टर में ऋतिक हाथों में तलवार लिए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। जबकि जूनियर एनटीआर भी गुस्से में हैं। वहीं कियारा आडवाणी हाथ में बंदूक लिए दिख रही हैं। साथ ही पोस्टर में नीचे ऋतिक और जूनियर एनटीआर बोट पर एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। ऋतिक को अपनी एक्शन इमेज के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है, वहीं जूनियर एनटीआर भी साउथ फिल्मों के बड़े एक्शन स्टार हैं। अब दोनों को दर्शक फिल्म 'वॉर 2' में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखेंगे।  
 


यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन 
‘वॉर 2’ फिल्म के इस नए पोस्टर को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। यूजर्स ने इस पर खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर्स लिखता है, ‘मुझे यह पोस्टर अच्छा लगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘जय एनटीआर।’ वहीं ऋतिक के फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में हाजिरी लगाई। ऋतिक के लुक पर फायर और हार्ट इमोजी बरसाए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Trailer: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के ट्रेलर पर आया अपडेट, 3 मिनट का कट हुआ लॉक

कब रिलीज होगी फिल्म 

विज्ञापन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महज 30 दिन ही इस फिल्म काे रिलीज होने के लिए बचे हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अर्यान मुखर्जी हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें