फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 20 अगस्त तक जेल में ही रहना होगा

Tue, 10 Aug 2021 04:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से टल गई है।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से टल गई है। कोर्ट अब राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा के साथ ही उनके आईटी सहयोगी रायन थोर्प की जमानत याचिका पर सुनवाई भी टाल दी गई है।
विज्ञापन


राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था।

शिल्पा शेट्टी कई बार अपने पति के लिए बेल अपील कर चुकी हैं, लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को खारिज किया है। इस मामले से जुड़े लोगों शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ से भी पूछताछ हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन

शिल्पा ने जारी किया था बयान
शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।

वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें