कपिल शर्मा की जिदंगी में इस वक्त काफी मुसीबतें हैं। सुनील ग्रोवर से विवाद के कारण वो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब एक विवाद में उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कपिल शर्मा पर हुई एफआईआर पर रोक लगा दी है। बता दें कि कपिल के गोरेगांव स्थित फ्लैट में अवैध निर्माण के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम ने उनके खिलाफ एफआईआर की थी। हाई कोर्ट ने कहा है कि बीएमसी व्यक्तिगत रूप से मामले की सुनवाई कर विवाद को जल्द हल करे।
वहीं बीएमसी ने कोर्ट को बताया कि उसने कपिल शर्मा के खिलाफ सभी मुकदमों को वापस ले लिया है।
Bombay HC directs BMC to give personal hearing to Kapil Sharma on demolition notice, disposes Kapil Sharma's plea. pic.twitter.com/LTkNohenvC
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017