अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाले है। और बेसब्री से इंतेजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, बता दें की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की शुआत हो चुकी है।
बॉलीवुड एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। ये पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने खुद पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होने की जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।