इस बीच उर्फी का एक पुराना इंटरव्यू काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में उर्फी कई मुद्दों पर बेबाकी से बात करती हुईं नजर आई थीं। बातचीत के दौरान जब उनसे धर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो वह इस पर अपनी राय रखती नजर आईं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप पर सवाल उठते हैं कि आप मुस्लिम हैं फिर भी इस तरह के कपड़े पहनी हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी कहा कि आज के समय में हर कोई धर्म को अपने तरीके से फॉलो कर रहा है। इस्लाम और सनातन धर्म का लोग अपने तरीकों से पालन कर रहे हैं तो जब मैं इसे अपनी तरह से फॉलो कर रही हूं तो इसमें लोगों को क्या परेशानी है।
#AskSrk: कपिल शर्मा के शो पर 'पठान' का प्रचार नहीं करेंगे शाहरुख, फैन से बोले- सीधा मूवी हॉल में मिलते हैं
इस इंटरव्यू में उर्फी ने आगे बताया था कि वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती हैं और न ही किसी धर्म का समर्थन करती हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह बहुत ही कंजर्वेटिव फैमिली से आती हैं, लेकिन उन्हें बचपन से ये चीजें पसंद नहीं थीं। इस दौरान वह शादी में होने वाले कन्यादान पर सवाल खड़े करती नजर आईं। उन्होंने सवाल किया कि हम कन्या को क्यों दान कर रहे हैं। क्या यह दान करने की चीज है? इस बातचीत के दौरान उर्फी ने खुलासा किया था कि वह गीता पढ़ रही हैं क्योंकि वह हिंदू धर्म के बारे में और अधिक जानना चाहती हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी की वजह से उर्फी जावेद सुर्खियों में आ गई थीं। इस शो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था।