अक्षय कुमार जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी पर बात करते हुए खुलासा किया कि फिल्म में अंडरटेकर को उठाने के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हो गया था।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। दोनों सितारे इन दिनों अपनी इस फिल्म का जमकर प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एक पॉडकास्ट में अक्षय ने बताया कि कैसे खिलाड़ियों का खिलाड़ी में 'अंडरटेकर' को उठाने के बाद उनकी कमर टूट गई थी।
फाइट सीन के बाद हो गया था स्लिप डिस्क
बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से खिलाड़ियों का खिलाड़ी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां मुझे और मेरी पीठ को वह फिल्म अच्छे से याद है। खिलाड़ी कुमार ने शूटिंग के समय को याद करते हुए कहा, “उसका वजन लगभग 435 पाउंड था। शूटिंग के दौरान मैंने फैसला किया कि मैं उसे उठाऊंगा।" उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीक रहा, लेकिन तीन दिन बाद उन्हें स्लिप डिस्क हो गया। उन्होंने बताया कि जब भी खिलाडियों का खिलाड़ी का नाम आता है तो दिमाग में सबसे पहले स्लिप डिस्क आता है।
विज्ञापन
ब्रायन ली फिल्म में बने थे अंडरटेकर
अक्षय कुमार ने साल 1996 की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अंडरटेकर के हमशक्ल ब्रायन ली से लड़ाई की थी। इस फिल्म में रेखा और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म के एक्शन सीन की वजह से यह उस समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी।