'बाहुबली 2' की रिलीज के साथ ही प्रभास के नाम के साथ ढेर सारी उपलब्धियां जुड़ गई है। मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रभास का वैक्स स्टैचू रखा गया है। ये उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर हैं जिनका वैक्स स्टैचू म्यूजियम में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में वर्ल्ड वाइड कमाए 500 करोड़
प्रभास का ये वैक्स स्टैचू मैडम तुसाद के बैंकॉक म्यूजियम में रखा गया है। उनका ये स्टैचू बाहुबली किरदार में है। इस स्टैचू और प्रभास में अंतर पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। इससे पहले प्रभास ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा था कि मैडम तुसाद द्वारा चुना जाना काफी सम्मान की बात है। 'मैं काफी खुश हूं। ये सब मेरे फैंस की बदौलत हुआ है। मैं अपने गुरू एसएस राजामौली का भी शुक्रिया अदा करना चाहुंगा जिन्होंने मुझे बाहुबली जैसी फिल्म में काम करने का मौका दिया।'
Wax statue of YoungRebelStar #Prabhas as #Baahubali at #MadameTussauds ,Bangkok.1st South Indian Actor to have his statue at prestigs museum pic.twitter.com/uxmzsvFqaQ
— BARaju (@baraju_SuperHit) May 2, 2017