जल्द ही ‘गोलमाल अगेन’ के सेट पर बॉलीवुड के एक और खान की एंट्री हो सकती है। खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस 7’ से सुर्खियों में आए एजाज खान जल्द ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आ सकते है।
विज्ञापन
बता दें कि एजाज खान ने अपने एक फैंन के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, गोलमाल’ के सेट पर, कुछ बड़ा, कुछ अच्छा और कुछ मजेदार, एजाज खान और रोहित। गौरतलब है कि गोलमाल अगेन’ फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है।
इसमें अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय गोवा में चल रही है।