फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्याराज माफी मांगे तो ही 'बाहुबली 2' कर्नाटक में होगी रिलीज', जानें पूरा मामला

Wed, 19 Apr 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2017 की सबसे चर्चित फिल्म 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है ऐसे में कर्नाटक में फिल्म पर बैन लोगो को निराश जरूर कर रहा है। इसी विवाद को शांत करने के लिए 'बाहुबली 2' की टीम ने कर्नाटक फिल्म चेंबर के चेयरमैन सा रे गोविंद से  बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


इस बातचीत के दौरान फिल्म की टीम ने चेयरमैन से राज्य में फिल्म को रिलीज करने की मांग की, लेकिन कर्नाटक फिल्म चेंबर के चेयरमैन ने टीम की मांग को ना मानते हुए कहा कि "हां, आज सुबह राजामौली और अंबरीश मुझसे मिले थे।"

इसे भी पढ़ें- 600 फिल्में कर चुके 'बाहुबली' के कटप्पा को कोई नहीं जान पाया, अब 62 की उम्र में बने सुपरस्टार

वहीं इस बारे में बताते हुए वो बोले "फिल्म के डायरेक्टर का मानना है कि हम तेलुगु फिल्म की रिलीज के खिलाफ हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हमें फिल्म से कोई दिक्कत नहीं हैं। हमे दिक्कत है सत्याराज से।"
विज्ञापन


आपको बता दें फिल्म बाहुबली में सत्याराज कट्टपा की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें- सलमान, शाहरुख पर भारी पड़ेगा साउथ का ये सुपरस्टार, जल्द लेगा बॉलीवुड में एंट्री

दरअसल मामला ये है कि सत्याराज तमिलनाडु के रहने वाले हैं। कावेरी जल विवाद के दौरान सत्याराज ने आप्पतिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी।

इसी कारण कर्नाटक के लोग उस फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं करने देना चाहते जिसमें सत्याराज ने काम किया हो। 

इसे भी पढ़ें- रिलीज होने से पहले ही 'बाहुबली 2' ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड

यही कारण है कि उनकी फिल्म 'बाहुबली 2' को राज्य में रिलीज नही करने दिया जा रहा है। सा रे गोविन्द ने बताया कि उन्होंने राजामोली से कहा है कि वो सत्याराज को इस मामले पर माफी मांगने के लिए तैयार करें। जब तक सत्याराज माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम अपना फैसला नहीं बदलेंगे। 

इसके अलावा राज्य की प्रो कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने ये भी ऐलान किया है कि जिस दिन फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज होगी उस दिन राज्य बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें- डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
विज्ञापन

खबरों की मानें तो फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज को लेकर भी इन संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने सिनेमाघर मालिकों से फिल्म को ना रिलीज करने का आग्रह किया था जिसको माना भी गया था।

अब देखना ये होगा कि क्या फिल्म के हित के लिए सत्यराज अपने कमेंट के लिए माफी मांगेगे या नहीं।

इसे भी पढ़ें- सोनू निगम बोले- मैं अजान नहीं लाउडस्पीकर के हूं खिलाफ... पौने घंटे बाद मुंडवा लिया सिर

इस विरोध पर फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपना पक्ष रखा है। वेबसाइट बालीवुड लाइफ से बातचीत में उन्होंने कहा, 'सत्यराज ने 9 साल पहले ये कमेंट किया था। उन्होंने असल में क्या कहा था हमें इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने तमिल में अपनी बात रखी थी। उनके कमेंट के बाद अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। बाहुबली पार्ट 1 के साथ उनकी 30 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तब किसी ने क्यों विरोध नहीं किया? अचानक से ये मुद्दा आ गया।'

उन्होंने कहा कि सत्यराज फिल्म के न निर्देशक हैं और न निर्माता। वह फिल्म के मेन हीरो भी नहीं हैं इसलिए उनका गुस्सा फिल्म पर निकालना गलत है।

इसे भी पढ़ें- ट्यूबलाइटः सलमान ने छिपाया चेहरा और पूछा 'क्या तुम्हें यकीन है?'

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें