सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के साथ नेता-अभिनेता ने भी घेरा। अभी ये बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि अब सोनू ने सिंगर वाजिद खान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने वाजिद खान को मुस्लिम के बजाय भारतीय होने की सलाह दी है।
दरअसल, वाजिद ने सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा था, 'डियर सोनू निगम मैं आपके इस ट्वीट से काफी दुखी हूं। हम दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। आपके इस ट्वीट के बाद मुझे कई फोन आए लेकिन मैं स्पीचलेस था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि आप ऐसा कहेंगे। मुझे पता है कि सबकी अपनी सोच होती है लेकिन आपका ये ट्वीट दुखी करने वाला था।'
ये भ्ाी पढ़ें- अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज