मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ लोगों को जागरुक करने के बाद अब मुंबई पुलिस अजय देवगन के साथ मिलकर साइबर क्राइम को रोकने की तैयारी में है। अजय ने मुंबई पुलिस के इस कैंपेन के लिए एक वीडियो भी शूट किया है।
इस वीडियो में अजय लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो किसी ऐसी कॉल का जवाब न दें जिसमें उनसे ओटीपी, पासवर्ड या सीवीवी नंबर मांगा जाए। अक्सर लोगों को ऐसे कॉल्स आते हैं जिसमें लोग खुद को बैंक वाले बताकर लोगों से उनकी निजी जानकारी मांगते हैं।
@ajaydevgn is aware that banks don't ask for any sensitive details over phone & we hope you know it too. Ignore his advice at your own peril pic.twitter.com/f0sOC4hmhX— Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 16, 2017
फिल्मों की बात करें तो अजय फिलहाल 'बादशाहो' और 'गोलमाल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'बादशाहो' को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मिलन लुथरिया कि ये फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज होगी।