आयुष्मान ने कम बजट में बनी फिल्मों ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ की सफलता पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि आज के दौर में ऐसी फिल्मों को ज्यादा बनाया जाना चाहिए, जो कम बजट में बनें और सीधे दर्शकों से जुड़ें।
ऐसी फिल्मों की जरूरत है
हाल ही में एक सेशन के दौरान आयुष्मान खुराना ने मौजूदा थिएटर बिजनेस पर बात की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ दोनों बिल्कुल अलग तरह की फिल्में हैं, लेकिन दोनों का बजट कम है।
आयुष्मान ने कहा, 'हनुमान अंश और ऑब्सेशन दो अलग-अलग दुनिया की फिल्में हैं और कम बजट में बनी हैं। मुझे लगता है कि हमें ऐसी और फिल्में बनानी चाहिए। हमें बजट का ध्यान रखना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है।'
हनुमान अंश और ऑब्सेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने बताया फिल्म की सफलता का राज
आयुष्मान के मुताबिक, आज दर्शकों के पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बड़े कलाकारों और फिल्मों को देखने का मौका है। ऐसे में किसी फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े स्टार या बड़े बजट पर निर्भर नहीं करती। फिल्म की कहानी और उसकी सच्चाई दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में अहम भूमिका निभाती है।
इस सेशन में फिल्ममेकर श्रीराम राघवन और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के इंडिया थिएट्रिकल के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर डेंजिल डायस भी मौजूद थे।
फिल्म 'उड़ता तीर'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार हैं। 'उड़ता तीर' 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- विद्या बालन: 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस, नई फिल्म की शुरू हुई शूटिंग; कब होगी रिलीज?