विद्या बालन और आर. बाल्की इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। अब करीब 17 साल बाद विद्या और बाल्की की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
विद्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक झलक शेयर की। तस्वीर में वह हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और लंबे बालों की चोटी बनाई हुई है। अपने इस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा, 'नई शुरुआत। आर. बाल्की के साथ नई तमिल फिल्म।'
फिलहाल फिल्म की कहानी या विद्या के किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने भी प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादातर जानकारी को सीक्रेट रखा है। विद्या की सोशल मीडिया पोस्ट से सिर्फ इतना पता चला है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।