बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने कई फिल्मों में गानों के लिए अपनी आवाज दी है। वहीं, एक्टर ने शनिवार की शाम को अपने देहरादून के फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। यह नॉर्थ इंडियन शहरों में उनका पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट से पहले एक्टर ने अपने विचार साझा किए थे।