फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti: पिता की सख्ती के कारण अपारशक्ति-आयुष्मान ने शराब-सिगरेट को नहीं लगाया हाथ, खुलासे से सभी हैरान

Tue, 11 Jun 2024 11:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपारशक्ति ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने जीवन में शराब क्यों नहीं पी है। अपारशक्ति ने बताया कि यह उनके सख्त पिता की वजह से था कि उन्होंने कभी शराब या धूम्रपान नहीं किया।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना बॉलीवुड में अपने स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं। दोनों अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में अपारशक्ति ने अपने पिता से जुड़े एक कारण से कभी भी 'धूम्रपान या शराब पीने' की कोशिश नहीं करने की बात का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


पिता की वजह से आयुष्मान और अपारशक्ति ने नहीं पी शराब
अपारशक्ति ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने जीवन में शराब क्यों नहीं पी है। अपारशक्ति ने बताया कि यह उनके सख्त पिता की वजह से था कि उन्होंने कभी शराब या धूम्रपान नहीं किया। उन्होंने बताया कि स्कूल खत्म होने और कॉलेज में दाखिला लेने के बाद दोनों से कहा गया था, "अगर तुम बाहर जाकर पार्टी करना चाहते हो, तो घर वापस मत आना। किसी और के घर पर रुको, चाहे वह किसी का भी घर हो, तुम्हें मुझे बताने की भी जरूरत नहीं है। कोई समस्या नहीं है।

अभिनेता को आज भी याद है पिता की चेतावनी
अभिनेता ने आगे बताया कि उनके पिता कहते थे कि जिस दिन मुझे पता चलेगा कि तुम शराब पी रहे हो और धूम्रपान कर रहे हो, तुम्हारा काम तमाम हो जाएगा।" यह सख्त चेतावनी ही वह वजह थी जिसकी वजह से उन्होंने कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


कॉलेज के बाद खत्म हो जाता है शौक
अपारशक्ति खुराना ने यह भी बताया कि वह अपने पिता से बहुत डरते थे। वह एक ज्योतिषी भी थे। उन्हें हर बात का पता चल जाता था। इसलिए, हम दोनों में से किसी ने भी कभी शराब पीने या धूम्रपान करने की कोशिश नहीं की। एक बार जब आप उस उम्र और कॉलेज को पार कर लेते हैं, तो शराब पीने और धूम्रपान करने का आकर्षण भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

 

Svetlana Haienko: मेहमान नवाजी से खुश हुईं स्वेतलाना, पोस्ट साझा कर बताया वडा पाव खाने का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें