फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: 'रिजेक्शन ने ही मुझे आज कामयाब बनाया है', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आयुष्मान

Thu, 06 Jul 2023 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता को भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए एक कठिन राह से होकर गुजरना पड़ा था। अब हाल ही में, आयुष्मान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर कुछ किस्से साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलावा अपनी सिंगिंग को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस अभिनेता की फिल्मों को भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन हर सफलता के पीछे एक बड़ा संघर्ष छुपा होता है। किसी भी सफल कहानी के पीछे व्यक्ति का निजी अनुभव छुपा होता है। कुछ यही कहानी आयुष्मान खुराना की भी है। अभिनेता को भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए एक कठिन राह से होकर गुजरना पड़ा था। अब हाल ही में, आयुष्मान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर कुछ किस्से साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष्मान ऐसे अभिनेता बनना चाहते थे जो गाता हो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर बताया कि रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से रिजेक्ट होकर उन्हें काफी निराशा हुई थी और इसके बाद अभिनेता ने कई शोज में टीवी होस्ट और आरजे के तौर पर काम किया था। आयुष्मान ने बताया कि वह हमेशा से ऐसे अभिनेता बनना चाहते थे, जो गाता हो। यानी की ऐसा अभिनेता, जिसके पास गाने की भी कला हो।

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में इस हसीना संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक आर्यन, नाम जान उत्साहित हो उठेंगे आप

कई सारे टीवी शोज को किया होस्ट
आयुष्मान ने कहा, ‘मैं हमेशा एक ऐसा अभिनेता बनना चाहता था जो गाता हो। न कि एक गायक जो अभिनय करता हो। संगीत के प्रति जुनून और संगीत के प्रति रुझान होने से मुझे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और सिंगिंग शोज को होस्ट करने में मदद मिली। हालांकि, एंकरिंग और रेडियो मेरे करियर की दिशा की तरफ सिर्फ एक कदम था।’

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में इस हसीना संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक आर्यन, नाम जान उत्साहित हो उठेंगे आप

विज्ञापन

कई रिजेक्शन के बाद सफल हुए आयुष्मान
रिएलिटी शोज में रिजेक्ट होने पर आयुष्मान ने कहा, ‘मैंने न केवल इन रियलिटी शो होस्ट किया है, बल्कि लगभग उनका हिस्सा भी रहा हूं। मैं ‘इंडियन आइडल 2’ से रिजेक्ट हुआ था। मुझे याद है कि शायद 2006 में नेहा कक्कड़ और मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था। मैं रिजेक्शन से गुजर चुका हूं। मुंबई आने से पहले मैंने बहुत से रिजेक्शन देखे हैं और इस रिजेक्शन ने ही मुझे आज कामयाब बनाया है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें