मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां शाहिद कपूर अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद की फिल्म का नाम 'मैं आऊंगा यूपी, बिहार लूटने' बताया जा रहा है। वहीं, कार्तिक आर्यन कबीर खान की 'चंदू चैंपियन' में एक खिलाड़ी की भूमिका में दिखेंगे। कार्तिक की यह फिल्म यह फिल्म एक शारीरिक रूप से डिसएबल्ड सेना के दिग्गज, खिलाड़ी बने मुरलीकांत पेटकर पर आधारित होगी। उन्होंने 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।
'चंदू चैंपियन' को पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। साल 2016 में सुशांत ने मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक करने के लिए साइन करने के अपने कारण बताए थे। सुशांत ने बताया था कि वह अपने आप ही पेटकर की कहानी की ओर काफी अट्रैक्ट हो गए थे। इंडस्ट्री सूत्रों से पता चला है कि कार्तिक आर्यन अब सुशांत के अधूरे सपने को साकार करेंगे। 'चंदू चैंपियन' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता को कई खेलों में कठोर प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
दोनों फिल्में 14 जून 2024 को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी। जब अनीस पिछले साल शाहिद से मिले थे तो उन्होंने अभिनेता को इस कॉन्सेप्ट के बारे में बताया जो कि शाहिद को पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने हां कर दी थी। खबरों के अनुसार यह किसी भी साउथ फिल्म का रीमेक नहीं है बल्कि यह एक ओरिजनल स्क्रिप्ट है। शाहिद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें न केवल वह कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं, बल्कि डबल रोल में भी दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान