लव यात्री से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के एक शेड्यूल को कंपलीट किया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर बताया कि उनकी फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो गया है।