रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और आम्रपाली दुबे अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की।
आज सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए तमाम फिल्मी सितारे रामनगरी पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर की तस्वीरें अयोध्या से सामने आ चुके हैं। वहीं अब भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले निरहुआ
रामनगरी पहुंचकर निरहुआ ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुश जाहिर की। निरहुआ ने अयोध्या पहुंचने के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। इस दौरान निरहुआ सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए। निरहुआ ने अभिनेत्री आम्रपाली के साथ जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। तस्वीर में वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिले अनुपम और रजनीकांत, लोगों को याद आया भरत-मिलाप
विज्ञापन
निरहुआ ने जताई खुशी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर निरहुआ ने खुशी जताई। इस दौरान निरहुआ ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि आज जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सजाया जा रहा है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है तो हमें गुरु जी का आशीर्वाद मिल रहा है।'
कई फिल्मी सितारे हुए शामिल
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वहीं कई सितारे इस खास अवसर पर खुशी जताते हुए फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार