22 जनवरी 2024, आखिर वो दिन आ ही गया, जिस दिन का हर हिंदुस्तानी को बेसब्री से इंतजार था। आज अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। कल से ही बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अयोध्या पहुंच रहे हैं। कंगना रणौत से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से अनुपम खेर ने रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर को साझा की।
'थलाइवा' से मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी खुल कर बात करते हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से वे देश दुनिया के बारे पोस्ट साझा करके अपनी राय रखते हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुपम खेर अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से भी मुलाकात की है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रजनीकांत के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'श्री राम जन्म भूमि, अयोध्या में अपने दोस्त और वन एंड ओनली सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात। जय श्री राम। थलाइवा।'
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे ये सितारे
उत्साहित हुए फैंस
अनुपम खेर और रजनीकांत को एक फ्रेम में देख कर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। अनुपम खेर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस कमेंट सेक्शन के आकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'दो लेजेंड्स एक ही फ्रेम में।', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई नहीं है टक्कर में, जय श्री राम।', एक ने लिखा, 'क्या फोटो है...थलाइवा रॉक्स।'
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले सितारे
अभी से कुछ देर बाद ही राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, चिरंजीवी, रजनीकांत और राम चरण अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अयोध्या आए हैं।