फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Omar: आयशा उमर ने शोएब मलिक संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं शादीशुदा आदमी की तरफ आकर्षित..

Fri, 24 Feb 2023 11:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच अब पाकिस्तानी मॉडल ने अपने और शोएब के अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन
शोएब मलिक, आयशा उमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के तलाक की खबरें बीते सालभर से आ रही हैं। वहीं अपनी तलाक की खबर पर शोएब और सानिया चुप्पी साधे हुए हैं। इन दोनों के रिश्ते बिगड़ने की वजह पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर को बताया जाता है। कई बार आयशा अपने और शोएब के कथित अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ चुकी है। वहीं एक बार फिर उन्होंने अब इस मामले पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस आयशा उमर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आयशा उमर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैट शो पर पहुंची थीं। इस दौरान शोएब ने मॉडल से शोएब मलिक और उनके रिश्ते पर सवाल पूछ लिया। इस पर जवाब देते हुए मॉडल ने कहा कि मैं एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशन में कभी नहीं रहूंगी। हर कोई मुझे जानता है और वह लोग भी यह बात जानते हैं कि मैं कभी भी एक शादीशुदा या कमिटेड शख्स के प्रति आकर्षित नहीं हो सकती हूं। इस पर शोएब सवाल पूछते हैं कि आपने फोटो शूट करवाया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि विवाद यहां नहीं था, बल्कि बॉर्डर के दूसरी तरफ था यानी वह भारत की तरफ इशारा कर रही थीं।
Potluck Season 2 Review: किताबी लिखावट सी सोनी लिव की सिट कॉम सी सीरीज, सारे एपिसोड देखना अपने आप में चुनौती

आयशा उमर और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी आयशा अपने और शोएब मलिक के रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने उनसे पूछा था कि क्या आप दोनों शादी करने वाले हैं। इस पर आयशा ने जवाब देते हुए कहा था कि जी नहीं, बिल्कुल नहीं। उनकी शादी हो चुकी है और वह अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं शोएब और सानिया का बहुत सम्मान करती हूं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाज और पूर्व पत्नी के झगड़े में तारणहार बनेंगे बच्चे! HC ने दिया मामला सुलझाने का सुझा
विज्ञापन

शोएब मलिक और आयशा उमर - फोटो : ayesha.m.omar instagram
शोएब का नाम आयशा के साथ लगातार जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। यह खबरें उस समय बढ़ गईं, जब साल 2021 के एक फोटोशूट में दोनों साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के अफेयर की चर्चाएं होती हैं। इस पर यूजर्स कई बार आयशा को खूब ट्रोल भी करते नजर आए हैं। यूजर्स का कहना है कि उनकी वजह से ही सानिया और शोएब का रिश्ता बिगड़ रहा है।
Sidharth Malhotra: सुपरहीरो फिल्म में काम करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- मजेदार होगा यह अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें