जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। थिएटर्स में गदर काटने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह साइंस फिक्शन फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। अब जल्द ही यह इंतजार तो पूरा होने जा रहा है, मगर इसमें भी एक ट्विस्ट है। आइए जानते हैं...
Luv Ranjan Interview: 'तू झूठी मैं मक्कार' देखने के बाद लोग इसका मतलब समझ पाएंगे, शुरू से यही नाम था मेरे पास
फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
जेम्स कैमरून और कंपनी दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल माीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई है। दर्शक जिस दिन इस फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे, वह तारीख है 28 मार्च 2023। मगर, पेंच यह है कि इस फिल्म को फिलहाल खरीदकर ही देखा जा सकता है। फिलहाल इसकी डायरेक्ट स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है।
स्थिति स्पष्ट नहीं
बता दें कि कुछ वक्त पहले मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान किया था। उम्मीद जताई गई थी कि यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। मगर हालिया सोशल मीडिया अपडेट से साफ हो गया है कि अभी यह स्ट्रीम नहीं हो रही है। हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह फिल्म देश दुनिया के सिर्फ कुछ सलेक्टिव एरिया में ही खरीदारी के लिए उपलब्ध है या सभी जगह।
भारतीय दर्शकों को करना होगा इंतजार?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा भी किया जा रहा है कि फिलहाल यह फिल्म सिर्फ ओवरसीज ही खरीदकर ओटीट पर देखी जा सकेगी। ऐसे में भारतीय दर्शकों को इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। जेम्स कैमरून की पहली फिल्म ‘अवतार’ 2009 में आई थी।
Kusha Kapila: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद