कथिक फिल्म क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट्स की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि बॉलीवुड का बिजनेस सिर्फ गॉसिप से चलता है। यूजर्स केआरके के इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
लिखी यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'प्लीज गौर कीजिए! बॉलीवुड के बारे में गॉसिप भारत के अलावा कहीं भी क्राइम नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड का बिजनेस ही सिर्फ गॉसिप से चलता है।'
Amitabh Bachchan Health: बिग बी को याद आई धूम-धड़ाके वाली पुरानी होली, ब्लॉग साझा कर लिखी दिल की बात
'यूजर्स ने जताई सहमति'
हमेशा की तरह केआरके के इस ट्वीट पर भी यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कोई उनके विरोध में है तो कोई केआरके के साथ खड़ा नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई माफ कर दो भाई! मेरे भाई!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में पहली बार आपकी बात से सहमत हो रहा हूं।'
Tu Jhoothi Main Makkaar Review: रॉम कॉम के लिफाफे में संस्कारों की सुंदर कहानी, लव रंजन फिर बने चैंपियन
पहले कही थी यह बात
इसके अलावा केआरके अपने एक पुराने ट्वीट को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने आम जनता से बॉलीवुड फिल्मों के बजट और बिजनेस पर चर्चा न करने की बात की। केआरके ने लिखा, 'अगर मैं फिल्म के बजट, ओपनिंग और बिजनेस के बारे में लिखता हूं तो इसका आम जनता से कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए है और वे खूब अच्छे से यह जानते हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। इसलिए, मेरी गुजारिश है कि कॉमन लोग फिल्मों के बजट और बिजनेस की बात करने की बजाय अपनी छोटी-मोटी नौकरी पर ध्यान दें।'
Bholaa: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का