जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' की इस वक्त दुनियाभर में चर्चा हो रही है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का प्रिव्यू रखा गया। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन जैसे चर्चित फिल्मी सितारे शामिल हुए तो वहीं आनंद एल राय, आर बाल्की, नितेश और अश्विनी तिवारी, अनुभव सिन्हा जैसे तमाम निर्देशक भी नजर आए। फिल्म देखने के बाद सभी ने इसकी जमकर तारीफ की।
'अवतारः द वे ऑफ वाटर' एडवांस बुकिंग के मामले में तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स और निर्देशकों ने इस फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए। फिल्म को लेकर निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'मैं तमाम उम्मीदों के साथ यह फिल्म देखने आया था और सभी उम्मीदें पूरी हुईं। यह फिल्म एक तरह की विजुअल ट्रीट है। एक ऐसी फिल्म जिसकी कल्पना नहीं की थी।' इसके अलावा अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा, 'जेम्स कैमरून कमाल हैं। फिल्म देखकर ऐसा लगता है कि आप किसी अंडरवाटर यात्रा से गुजर रहे हैं। ऐसी तमाम चीजें हैं जो फिल्म से सीखने को मिलेंगी। इसके वीएफएक्स कमाल हैं।'
Avatar The Way of Water Day 1: एडवांस बुकिंग में ही ‘दृश्यम 2’ से आगे निकली ‘अवतार 2’, बना दिया ये नया रिकॉर्ड
फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, 'जब हम यह फिल्म देखने आ रहे थे तो हम जेम्स कैमरून के बारे में बातें कर रहे थे। यह फिल्म हमें एक नई दुनिया में लेकर जाने वाली है। इसे देखने के अनुभव कमाल है। यह फिल्म नहीं है, यह एक अनुभव है। इसकी स्टोरी टेलिंग को हमने वास्तव में एंजॉय किया है। इतनी अदभुत फिल्म बनाने के लिए जेम्स कैमरून का शुक्रिया।'
Drishyam 2: ओटीटी लवर्स को 26 जनवरी पर मिल सकता है बड़ा तोहफा, 'दृश्यम 2' इस प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज
फिल्म को लेकर कबीर खान ने कहा, 'यह शानदार फिल्म है, जो दृश्यों से कहीं आगे है। फिल्म की कहानी को बेहद खूबसूरती से बुना गया है। यह शानदार फिल्म है, जो हैरान करती है। इसके अलावा निर्देशक ओम राउत ने भी फिल्म की तारीफ की और कहा, 'इस फिल्म को देखना एक शानदार अनुभव है। खासकर आइमैक्स में देखने पर।' कुल मिलाकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम निर्देशकों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी उतरी है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों से इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। बता दें कि यह फिल्म कल इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
Filmy Wrap: थम नहीं रही विवेक-अनुराग के बीच की रार और मुश्किल में फराह के पति शिरीष, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें