फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moving In With Malaika: मलाइका के बचाव में उतरीं लल्ली, दोस्तों को ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 15 Dec 2022 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा को उनकी उम्र और फिगर की वजह से आए दिन ट्रोल करने वालों को भारती सिंह ने तगड़ा जवाब दिया है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो इन दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। मलाइका इस शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें शेयर करती नजर आती हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मलाइका से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो की एक क्लिप साझा की। हमेशा की तरह कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। लेकिन, इस बार मलाइका की दोस्त भारती सिंह उनके बचाव में उतरी हैं। उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर मलाइका को उनकी उम्र, काम, बॉडी और लव लाइफ को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। अपने इस शो में मलाइका ने ऐसे ही लोगों के बारे में जब बात की तो भारती सिंह ने धांसू जवाब दिया। इसकी एक क्लिप मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। वीडियो में भारती ने मैचिंग हील्स के साथ रेड कलर का आउटफिट पहना है। मलाइका ने वाइट पैंट के साथ स्लीवलेस ब्लैक टी पहनी थी। भारती ने वीडियो की शुरुआत में कहा, 'एक शो होना चाहिए, जिसे ट्रोल किया वो सामने बैठे होने चाहिए, ताकि उन्हें जवाब दे सकें।'
Rajinikanth: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा
विज्ञापन


वीडियो में मलाइका ने अपने स्मार्टफोन से एक कमेंट पढ़ा, जिसमें लिखा था, 'इस उम्र में आप कौन से कपड़े पहन रही हैं?' जिस पर भारती ने जवाब दिया, 'तुम क्या इनके बाप लगते हो क्या, वो जो मर्जी पहने। उनकी बॉडी है। कभी पतले लोगो पे बात, कभी मोटे लोगो पे बात। तुम लोग वेले हो क्या? कोई काम नहीं करते क्या?' फिर मलाइका ने एक और कमेंट पढ़ा, 'आंटी घर जाओ और आराम करो।' तुरंत, भारती ने कहा, 'किसने कहा आंटी।' कॉमेडियन ने मलाइका की तस्वीरों को फोटोशॉप्ड और फेक बताने वालों को भी जवाब दिया और कहा, 'आपको किसने कहा फोटोशॉप है। आपको इतनी ही नॉलेज है सोशल मीडिया की, कैमरों की, फोटोज की तो वो काम करो ना जाकर भाई, इधर क्या कर रहे?'
विज्ञापन


इस क्लिप को शेयर करते हुए मलाइका ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कोई कहे, कहता रहे.....और हम जवाब भी न दें? सारी मौज सिर्फ ट्रोल्स के लिए ही क्यों?' मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। लोग भारती सिंह की दिलेरी की भी तारीफ करते नहीं थक रहे।
Love Story: जब 'खलनायक' की मोहब्बत में गिरफ्तार थीं माधुरी, संजू की इस गलती ने प्यार में खड़ी कर दी दीवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें