फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: छह साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे अरशद वारसी, इस शो में दिखेगा 'असुर' एक्टर का जलवा

Wed, 04 Oct 2023 08:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी शोज झलक दिखलाजा इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही शो का नया सीजन आने वाला है। खबरें हैं कि इस शो में फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज होंगे।
विज्ञापन
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी आखरी बार वेब सीरीज 'असूर 2' में नजर आए थे। वहीं, अब खबर है कि अरशद छह साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। खबर है कि एक्टर टीवी शो 'झलक दिखलाजा' में जज बने दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

अरशद वारसी - फोटो : social media

रियलिटी शोज झलक दिखलाजा इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही शो का नया सीजन आने वाला है। खबरें हैं कि इस शो में फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज होंगे। वहीं रिपोर्ट्स हैं कि तीसरे जज की कुर्सी पर एक्टर अरशद वारसी नजर आएंगे।

अरशद वारसी - फोटो : social media

मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक, अरशद वारसी टीवी पर 6 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं वो शो झलक दिखलाजा में जजिंग करते दिखेंगे। सोर्स के अनुसार, हम अरशद को शो में पाकर खुश हैं। जजिंग पैनल परफेक्ट है। हम कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल करने में लगे हैं। शो का पहला प्रोमो अगले हफ्ते शूट हो सकता है।

विज्ञापन

अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इसके अलावा अरशद 'सबसे फेवरेट कौन',  'बिग बॉस' और 'जरा नचके दिखा' में नजर आए थे। उन्होंने शो करिश्मा और इशान सपनों को आवाज दो में एक्ट भी किया है। शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में एक्टर शोएब इब्राहिम का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में शोएब ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को गुड न्यूज शेयर की थी। 

यह भी पढ़ें-  Konkona Sen Sharma: पहली बार किसी सीक्वल में काम रही हैं कोंकणा, साझा किए 'मुंबई डायरीज सीजन 2' के अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें