आस्क एसआरके सेशन के दौरान ट्विटर पर एक फैन ने शाहरुख से आमिर खान को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में किंग खान ने आमिर की तारीफ की। दरअसल फैन ने पूछा, 'मेरे परिवार के लोग आमिर खान के फैन हैं, मैं उन्हें कैसे समझाऊं कि आप सबसे अच्छे हैं।' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'और सही भी है...आमिर कमाल के हैं!'
इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: अनुपम खेर को आलिया की तारीफ करते देख चकराया यूजर्स का सिर, बोले- कंगना के रिएक्शन का इंतजार
शाहरुख खान, ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने शाहरुख खान से आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के टीजर को लेकर भी सवाल पूछा जिसका किंग खान ने शानदार जवाब दिया। फैन ने पूछा, 'सर पूजा (आयुष्मान खुराना) से वैलेंटाइन डे एन्जॉय करने जा रहे हो कि नहीं। आयुष्मान खुराना की आने वाली उनकी आने वाली फिल्म- ड्रीम गर्ल 2 के बारे में कुछ कहें।' इस सवाल के जवाब में किंग खान ने ट्वीट किया, 'आयुष्मान को उनके सभी काम और जीवन के लिए शुभकामनाएं, ड्रीम गर्ल काफी दिलचस्प लग रही है।'
शाहरुख खान-आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का टीजर लॉन्च किया गया था। इस दौरान आयुष्मान पूजा के किरदार में बैकलेस ड्रेस में बैठे शाहरुख खान से बात करते नजर आ रहे थे। टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'ब्रेकिंग न्यूज पूजा ड्रीम गर्ल वापस आ गई है। 7 को साथ में देखेंगे! ड्रीम गर्ल 2। 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है'।