फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: अनुपम खेर को आलिया की तारीफ करते देख चकराया यूजर्स का सिर, बोले- कंगना के रिएक्शन का इंतजार

Tue, 14 Feb 2023 06:44 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने आलिया भट्ट के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ की है। जिसके बाद यूजर्स लगातार कंगना के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि क्या कंगना ठीक है। 
विज्ञापन
Alia Bhatt Anupam Kher Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने रविवार 12 फरवरी को मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में तमाम सितारों ने शिरकत की थी। वहीं, इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी नजर आए थे। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी तारीफ की है। 

विज्ञापन

anupam kher shares picture with alia - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने की आलिया की तारीफ
अनुपम खेर ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- डियर आलिया भट्ट, इतने लंबे समय के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसे उन दिनों के बारे में बात करके काफी अच्छा लगा, जिस दौरान आप एक्टिंग स्कूल में थीं, और मैं किस प्रकार आपको बॉर्न एक्ट्रेस होने को लेकर चिढ़ाया करता था। आपकी परफॉर्मेंस को प्यार...खासतौर से गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए, जिसमें सबसे ज्यादा शानदार अदाकारी थी। कीप गोइंग, हमेशा प्यार और प्रार्थना करूंगा।
 

Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किए कंगना को लेकर कमेंट
अनुपम खेर के इस पोस्ट के बाद इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। दरअसल कंगना और आलिया भट्ट के बीच कई बार तकरार देखने को मिली है। जिसके कारण अनुपम खेर के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कंगना के पक्ष में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कंगना बी लाइक, फिर से मुझे धोखा मिला। दूसरे यूजर ने लिखा- कंगना क्राइंग इन कॉर्नर। एक और यूजर ने लिखा- इस फोटो में कंगना को कोई हार्म नहीं हुआ है। कुछ इसी तरह से यूजर्स कंगना को लेकर कमेंट करते हुए नजर आए हैं। 

Bigg Boss 16: फराह खान की पार्टी में प्रियंका को न देखकर भड़के फैंस, बोले- शो की असली विनर कहां हैं
विज्ञापन

Anupam Kher Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के साथ फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे अनुपम खेर
इस तस्वीर के बाद यूजर्स को कंगना के रिएक्शन का इंतजार है। क्योंकि कंगना आलिया पर अक्सर तंज कसती हुई नजर आती हैं। दोनों ही कलाकार एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। जिसके कारण यूजर्स इस तरह से अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुपम खेर कंगना रणौत के साथ फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। वहीं, बीते दिनों अनुपम खेर ने कंगना की तारीफ की थी। जिसको लेकर अभिनेत्री ने उनका शुक्रिया अदा किया था। 

Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें