मशहूर यूट्यूबर और अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बन चुके आशीष चंचलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। आशीष ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने अगले प्रोजेक्ट का टाइटल और स्टार कास्ट का ऐलान करेंगे। यह प्रोजेक्ट उनके यूट्यूब चैनल एसीवी स्टूडियोज पर रिलीज होगा और इसका फॉर्मेट बेहद अनोखा होने वाला है। फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और बेसब्री से इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं।