फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viineet Kumar Siingh: महाकाल के दर्शन करने उज्जैन नगरी पहुंचे विनीत कुमार सिंह, शेयर की तस्वीरें, लिखा नोट

Tue, 29 Apr 2025 12:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ujjain Mahakal Temple: बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने उज्जैन नगरी पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर से अपनी खास तस्वीरें शेयर की और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'जाट' और 'छावा' में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने उज्जैन नगरी में महाकाल के दर्शन किए। विनीत ने उज्जैन के मंदिर से अपनी कुछ खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने पोस्ट के साथ इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे विनीत
विनीत ने इंस्टाग्राम पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के अंदर से अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन खास तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने शूटिंग शेड्यूल के लिए कोटा, राजस्थान में उतरा और मुझे 2 दिन का ब्रेक मिला, जिसके बाद मैं किसी तरह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा।' विनीत ने आगे लिखा, 'कहते हैं कि जब भी श्रीमहाकाल का बुलावा आए तो आप सभी आ जाएं। मैं इस अवसर के लिए मंदिर संगठन का आभारी हूं। जय श्रीमहाकाल! हर हर महादेव, शिव दिव्य।'

विनीत की तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स
विनीत ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही अपनी मंदिर की तस्वीरें शेयर की वैसे ही उनके फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। एक फैन ने लिखा, 'तुम नमक नहीं चंदन हो कवि', एक और फैन ने लिखा, 'वाह क्या बात है आज महाकाल बाबा के दरबार में,जय श्री महाकाल हर हर महादेव', एक और फैन ने लिखा, 'जय महाकाल', एक और फैन ने लिखा, 'हर हर महादेव', एक और फैन ने लिखा, 'छावा-सैल्यूट सर आपके लिए एक शायरी अर्ज है देखा मेने उस वीर योद्धा को बस जिसकी कहिनयां सुना ही हौसला बढ़ जाता है।', एक और फैन ने लिखा, 'जय भोलेनाथ', एक और फैन ने लिखा, 'भैया बनारस आओगे तो प्लीज लाइव आके बता के आओगे', एक और फैन ने लिखा, 'शुभकामनाएं भैया आपको अगली सफलता के लिए।'
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं विनीत
फिल्म छावा में कवि कलश के किरदार और फिल्म जाट में खलनायक सोमुलु के किरदार से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके विनीत की दमदार एक्टिंग हर किसी को पसंद आई। विनीत के फैंस को उम्मीदें हैं कि वह जल्द ही किसी धांसू करेक्टर में नजर आएंगे। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने हिंट तो दे ही दिया है कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कोटा में कर रहे हैं और ब्रेक लेकर महाकाल के दर्शन करने के लिए वहां गए।

यह भी पढ़ें:
Love & War: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' के लिए रात में यह खास काम कर रहे हैं रणबीर-आलिया, हैरानी की बात


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें