'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी 28 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से प्रशंसक सदमे में हैं। हर कोई मौत की वजह जानना चाहता है। आशंका जताई जा रही थी कि किसी नशीले पदार्थ या दवा की ओवरडोज की वजह से मैथ्यू की जान गई। मगर, ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट क मुताबिक फेंटेनाइल की ओवरडोज मैथ्यू पेरी के निधन की वजह नहीं थी।