आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। 28 मार्च को एनसीबी की एसआईटी टीम ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए और समय मांगा है। वहीं आज यानी गुरुवार को विशेष अदालत में एनसीबी को और समय दे दिया है। कोर्ट की तरफ से एनसीबी को 60 दिन का समय दिया गया है। हालांकि, एनसीबी ने कोर्ट से 90 दिन का समय मांगा था।