सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ की ट्रेंडिंग एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्दी है अपनी आगामी फिल्म 'गुड बाय' में दिखाई देने वाले हैं। इसी सिलसिले में इस समय वह हरिद्वार के ऋषिकेश में हैं। हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म गुड बाय को सेट से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है तो वहीं बिग-बी भी मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में पुष्पा लिखा है लेकिन इसके बाद फैंस उनकी जमकर चुटकी ले रहे हैं।