बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। 'रोटी कपड़ा और मकान', 'रॉकी', 'लव स्टोरी' समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है। उन्होंने नौ साल की उम्र में दिलीप कुमार की फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाई रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री में दो लोगों के साथ अभिनेत्री का कथित तौर पर रिलेशन रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करियर के शुरुआती दौर में उनका नाम अभिनेता-फिल्म निर्माता महमूद के साथ जुड़ा था। अरुणा ईरानी ने एक बातचीत में खुलासा किया कि जब वह नई थीं तो कोई भी उन्हें फिल्मों में साइन करने को तैयार नहीं था। महमूद एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अभिनेत्री को काम दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी वजह से वह एक बेहतर लाइफस्टाइल पा सकी हैं। अरुणा ईरानी ने महमूद को भगवान द्वारा भेजा गया उनके लिए एक देवदूत कहा है।
Malaika Arora: ‘कुछ तो शर्म करो’! मलाइका अरोड़ा का चुपके से वीडियो बनाने पर पैपराजी पर भड़के नेटिजन्स
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अरुणा ईरानी ने बताया कि वे दोनों दोस्तों से कहीं अधिक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने कहा कि यह जानने के बावजूद कि वह एक शादीशुदा आदमी हैं, वे उन्हें पसंद करने लगी थीं। अभिनेत्री ने कहा कि महमूद शादीशुदा थे, जिसके चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अरुणा ईरानी ने फिल्म निर्माता कुकू कोहली से शादी की है। इस जोड़ी ने जब शादी रचाई तो कुकू पहले से ही शादीशुदा थी। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था।
अभिनेत्री ने काफी वक्त तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया था। उन्होंने बताया कि कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता के निधन के बाद धीरे-धीरे उन दोनों की शादी भी सार्वजनिक होने लगी थी। अरुणा ईरानी ने अपने शानदार करियर में 'हमजोली', 'पेट प्यार और पाप','आन मिलो सजना' और 'संजोग' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Salman Khan: फायरिंग में शामिल आरोपी का पता चला? मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ