फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370: ‘उरी' के निर्देशक आदित्य का नेपोटिज्म पर छलका दर्द, बोले - 'मेरा कोई गॉडफादर या मां बाप नहीं ..'

Fri, 09 Feb 2024 10:14 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। दर्शकों को आदित्य का निर्देशन बहुत पसंद आया था, फिर भी उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' के निर्देशन का जिम्मा सुहास जांभले को सौंप दिया।
विज्ञापन
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
निर्देशक आदित्य धर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी यामी गौतम अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन आदित्य ने नहीं बल्कि सुहास जांभले ने किया है। पिछले दिनों आदित्य अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान नेपोटिज्म पर खुलकर बात करते दिखाई दिए। 

इंडस्ट्री के लिए मैं आउटसाइडर था... 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। दर्शकों को आदित्य का निर्देशन बहुत पसंद आया था, फिर भी उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' के निर्देशन का जिम्मा सुहास जांभले को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप अपनी फिल्म का निर्देशन स्वयं क्यों नहीं कर रहे हैं, तब आदित्य ने कहा, 'मैं उन सभी टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना चाहता हूं जो कहीं बाहर से आएं हैं और बॉलीवुड में अपना नाम कमाना चाहते हैं। मैं खुद इंडस्ट्री के लिए आउटसाइडर था तो मैं आउटसाइडर्स के दर्द को समझ सकता हूं।'
विज्ञापन


Bollywood Stars: पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल रहे हैं ये सितारे, 12वीं का रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं... 
आदित्य धर बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' के प्रमोशन के दौरान नेपोटिज्म पर खुल कर अपने विचार रखते नजर आएं। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में सिर्फ टैलेंट नहीं चलता है। मैंने लगभग सत्रह साल संघर्ष किया तब जाकर मुझे उरी जैसी फिल्म को निर्देशित करने का मौका मिला। मेरा बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं है।'

Chote Nawab: अक्षय ओबेरॉय स्टारर छोटे नवाब का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और इमोशन का जबर्दस्त डोज

जो मेरे साथ हुआ वह सुहास के साथ नहीं हो... 
निर्देशक आदित्य धर टैलेंटेड लोगों के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं साल 2019 में सुहास जांभले में मिला था। उनसे मिलने के बाद मुझे एहसास हुआ कि फिल्म आर्टिकल 370 को वे मुझसे बेहतर तरीके से निर्देशित कर सकते हैं। वे बेहद टैलेंटेड हैं। मैं नहीं चाहता था कि जो मेरे साथ हुआ है वही सुहास के साथ हो। एक टैलेंटेड इंसान को काम देना चाहिए, चाहे वो आउटसाइडर ही क्यों न हो!'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें